2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बीजेपी की फायर ब्रांड नेता ने खारिज की चुनाव लड़ने की बात

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कई नेता उभर कर सामने आने लगते हैं। इसी बीच बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व पूर्व सीएम उमा भारती के विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरे सामने आई जिसे उन्होंने खारिज कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि उमा भारती इस साल एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

जिसके बाद उमा भारती ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो भी समाचार छपता है वह तथ्य एवं अनुमान दोनों के मेल से बनता है। कई बार अनुमान सत्य पर भारी पड़ जाता है और अनुमान गलत होता है। मैं मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार भले ही करूं कितु मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली। आप इस अनुमान को खारिज कर दीजिए।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।