2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BJP नेता भूल गये पिछली बार जनता ने उनको कर दिया था बाहर-कमलनाथ

BJP नेता भूल गये पिछली बार जनता ने उनको कर दिया था बाहर-कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव सर पर आ गए हैं। और नेता जोरों शोरों से तयारी कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताजी अपने बैनर पर लिख रहे हैं ‘फिर इस बार भाजपा सरकार’ वो भूल गये है कि पिछली बार जनता ने ही उनको बाहर कर दिया था।

साथ ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि जिनको इतनी बड़ी बात भी याद नहीं, वो अपने वादे क्या याद रखेंगे। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कई लोग अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं। अठारह साल से कुशासन का प्रतीक बने लोग अब अस्सी साल तक भी फिर से वापस नहीं आएंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।