ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा: लाखों कैश और दस्तावेज जब्त

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय ने पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। पीएमएलए एक्ट के तहत भोपाल के ठिकानों पर दबिश दी गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान ED ने लाखों रुपए कैश और दस्तावेज को जब्त कर लिया है। बता दें कि ED को हवाला और काले धन की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में मई महीने में भी पीपुल्स ग्रुप पर फॉरेन फंडिंग में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा था. प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने पीपुल्स ग्रुप के कॉलेज, न्यूज पेपर के कार्यालय समेत अन्य कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी. अब फिर से छापेमार कार्रवाई की गई है।




