ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
खुशखबरी: बैंक कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर मिलेगा अवकाश, जारी हुआ आदेश

भोपाल। त्योहारों के बीच बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। शिवराज सरकार ने बैंककर्मियों के लिए रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, 1 दिन पहले ही बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने सरकार से छुट्टी देने की मांग की थी। राज्य सरकान ने मांग पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया है। 25000 से ज्यादा कर्मचारियो को 30 अगस्त को राखी का त्योहार बनाने के लिए अवकाश मिलेगा।
उप सचिव दिलीप कुमार कापसे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रेमेन्ट्रस एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2023, बुधवार को रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।





