ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP: मेट्रो ट्रेन पर शुरू हुई सियासतः आपस में भिड़ी कांग्रेस और भाजपा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्मार्टसिटी पार्क में आज मेट्रो मॉडल कोच का लोकार्पण किया गया। जिसके बाद प्रदेश में श्रेय को लेकर राजनीती शुरू हो गई है। एक और कांग्रेस इसे अपना प्रोजेक्ट बता रही है तो वहीँ दूसरी और भाजपा कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। मेट्रो ट्रेन को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि कमलनाथ सरकार में मेट्रो का काम हुआ। सभी बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस शासन काल में शुरू हुए है। भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद बीजेपी कांग्रेस के प्रोजेक्ट को अपना प्रोजेक्ट बताती है।

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की पूरी तैयारी हो गई है। सितंबर मध्य में मेट्रो ट्रेनों के ट्रायल रन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर MP मेट्रो में आपका स्वागत की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button