ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
टला बड़ा हादसा: देर रात CNG सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात CNG गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। जिसके चलते कुछ सिलेंडर फूटने से गैस तेजी से लीक होने लगी थी। जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
आपको बता दें कि भोपाल के भदभदा चौराहे के पास देर रात सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस दौरान सिलेंडर फटने से गैस निकलने लगी, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड सहित अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था। लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन जप्त कर जांच शुरू करदी है।


.jpeg)

