ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

50 प्रतिशत कमीशन को लेकर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश में 50 फीसदी कमीशन को लेकर प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की है। कांग्रेस विधायक आरफ मसूद ने कहा कि 50 फीसदी का आरोप सही है। कार्रवाई करके ये बता दिया कि हमारे आरोप सही है। आज तक व्यापमं की जांच पूरी नहीं हुई और एक दिन ये 50 फीसदी मामले की जांच पूरी हो गई। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने के लिए FIR दर्ज कर ली गई है। कहा कि जज को पत्र लिखा गया था तो जज को जांच करने देते। प्रदेश में पटवारी घोटाला, कारम डैम घोटाला ऐसे कई घोटाले हुए है।

पीसी शर्मा ने कहा कि- सच बोलने पर मध्यप्रदेश में FIR दर्ज होती है और बीजेपी रोज झूठ बोलती है उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। हम सच बोल रहे है और हमें जीत मिलेगी। कहा कि जितनी चाहे उतनी FIR कर लें, हम घबराने वाले नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button