ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
संघ प्रचारकों के कार्यक्षेत्रों में बड़ा फेरबदल: सुरेंद्र मणि बने भोपाल विभाग प्रचारक

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने प्रचारकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। भोपाल में लंबे समय से विभाग प्रचारक का जिम्मा संभाल रहे श्रवण सैनी को मध्य भारत प्रांत से बाहर भेजा गया है। अब वे महाकौशल प्रांत के सतना में विभाग प्रचारक होंगे। उनकी जगह महाकौशल से सुरेंद्र मणि को भोपाल का विभाग प्रचारक बनाया गया है।
इसी तरह मंडला विभाग प्रचारक अमित को विद्या भारती महाकौशल में भेजा गया है। सतना के संजय को छत्तीसगढ़ भेजा है। रीवा विभाग प्रचारक हरिनारायण को बनाया है। छिंदवाड़ा विभाग प्रचारक लखन जी को बनाया गया है। मंडला विभाग प्रचारक पंकज पांडे, नर्मदापुरम सह विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव बनाए गए हैं। सागर के विभाग प्रचारक राजेश शर्मा को सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया है।



