26 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

शबाना के साथ 100 मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या की पुनर्विचार याचिका का किया विरोध

शबाना के साथ 100 मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या की पुनर्विचार याचिका का किया विरोध

शबाना के साथ 100 मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या की पुनर्विचार याचिका का किया विरोध

  • शबाना समेत 100 कलाकारों ने किया विरोध
  • अयोध्या मामले को ज़िंदा रखना ठीक नहीं- बॉलीवुड कलाकार
  • मंगलवार को किया बयान साझा

बॉलीवुड कलाकारों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 100 मुस्लिम हस्तियों ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का विरोध किया। बता दें कि मंगलवार को उनके साझा बयान में कहा गया है कि इस मामले में पुनर्विचार याचिका से मुस्लिमों का फायदा होने की बजाय नुकसान ही होगा। बयान पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री शबाना आजमी, पत्रकार जावेद अहमद, हैदराबाद के सामाजिक कार्यकर्ता आरिज अहमद, चेन्नई के वकील एजे जवाद और मुंबई के लेखक अंजुम राजाबली जैसी हस्तियों के हस्ताक्षर किए हैं।

बता दें कि इन सभी का कहना है कि भारतीय मुस्लिम समुदाय, संविधान विशेषज्ञ और धर्मनिरपेक्ष संस्थान इस बात से नाखुश हैं कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने फैसला सुनाते वक्त कानून के बजाय विश्वास को ऊपर रखा। लेकिन यह भी कहा कि अगर इस मुद्दे को जीवित रखा जाता है तो मुस्लिम समुदाय को नुकसान ही उठाना पड़ेगा।

 

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।