ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कल जारी होंगे BJP के चुनावी मुद्दे, शाह दिल्ली में सांसदों से करेंगे चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने तयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कल बीजेपी के चुनावी मुद्दे जारी होंगे। जिसमें सबका साथ, ‘मोदी’ और ‘शिव’ चुनावी चेहरा होंगे। साथ ही जेपी नड्डा और अमित शाह भी चुनावी चेहरा होंगे। मध्यप्रदेश में सभी दिग्गजों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह जीत का मोदी मंत्र बताएंगे। बीजेपी विकास के कामों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस सरकार की खामियां भी मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।

अमित शाह दिल्ली में करेंगे बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 अगस्त को दिल्ली में एमपी और छत्तीसगढ़ के सांसदों से वन टू वन चर्चा करेंगे। बैठक में अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह और नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल होंगे। बैठक में केन्द्र और राज्य की योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button