ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: गृहमंत्री शाह ने देर रात तक ली बैठक, वन-टू-वन की चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट तेज होती जा रही है। प्रदेश में बीजेपी की सत्ता बानी रहे इसके लिए पार्टी के आला अधिकारी बार बार राजधानी में बैठक कर रहे हैं। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार सभी नेताओं की बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल बीजेपी कार्यालय में देर रात तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मैराथन बैठक चली। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जानकारी के मुताबिक विजय संकल्प यात्रा के जरिए बीजेपी की चुनावी यात्रा का शंखनाद होगा। शाह के साथ बैठक में विजय संकल्प यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई है। कई जगहों से एक साथ विजय संकल्प यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें बीजेपी (BJP) के दिग्गज चेहरे शामिल होंगे।

BJP की विजय संकल्प यात्रा सर्वाधिक अंतरों से हारी हुई सीटों से निकलेगी। बैठक में सरकार के कामकाज, पार्टी की जमीनी रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर भी फीडबैक लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button