ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP: विधानसभा चुनाव में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी पदाधिकारियों को देंगी चुनावी टिप्स

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज होटी जा रही है। जिसके चलते प्रदेश में दो अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम चलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसके निर्देश दिए है। मतदाता को नोटिस देने के बाद ही सूची से नाम हटाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। अगस्त में शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। दो अगस्त से मतदान केंद्र पर बूथ आफिसर उपस्थित रहेंगे।
वहीं चुनावी साल में बीजेपी महिला मोर्चा की टीम को धार देने में बीजेपी जुट गई है। इसी कड़ी में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह का भोपाल दौरा हो रहा है। वे 2 दिन के दौरे के दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगी।



.jpeg)
