ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

MP: विधानसभा की कार्यवाही स्थगित: विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद खत्म हो गई। विधानसभा में काफी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आदिवासियों पर अत्याचार के मुद्दे को लेकर सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस पर कांग्रेस चर्चा कराए जाने की मांग कर रही थी। विपक्ष पर राष्ट्रीय गीत का अपमान करने का भी आरोप लगा है।

मुझे बिना गलती की सजा मिली थी- पटवारी
पिछली बार निलंबन के बाद विधानसभा की कार्यवाही में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे. उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाहर मीडिया से कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करना चाहता हूँ, जो मुझे बिना गलती की सजा पिछली बार दी थी. मुझे निलंबित कर दिया था. आशा करता हूँ कि अब वो अपने धर्म का निर्वहन करेंगे। सदस्यों को अपनी बात रखने का मौक़ा देंगे और डिक्टेटरशिप BJP के प्रभाव में आप ने राज धर्म को नहीं भूलेंगे. जिस तरीके से मध्य प्रदेश को बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button