ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP में पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी! अरुण यादव ने लगाए ये आरोप

भोपाल। प्रदेश में लगातार व्यापामं परीक्षाओं में गड़बड़ी और घोटाले के आरोप लगने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर पटवारी परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापमं का नाम बदलने से घोटाले बंद नहीं होते, कार्रवाई करनी पड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का बयान
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश में व्यापामं का नाम बदलकर भले ही मप्र कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ही क्यों न हो गया हो, पर परीक्षाओं में गड़बड़ी और घोटाले के आरोप लगने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल में आया मामला एमपी पटवारी भर्ती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पटवारी ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। एक बार फिर उन्होंने व्यापमं में घोटाले की आशंका जताते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button