रिश्वत का चक्कर पड़ा भारी: थाना प्रभारी ने हनीट्रैप के आरोपी से मांगे थे 20 लाख; अब हुए लाइन अटैच

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक थाना प्रभारी को रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। जिसके चलते रतीबढ़ थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। बता दें कि महिला अपराध से जुड़े एक मामले में थाना प्रभारी ने बचाने के लिए आरोपी से 20 लाख रुपए मांगे थे।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों को काफी समय से रातीबढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। इस बार 20 लाख की रिश्वत की मांग करने पर की बड़ी कार्रवाई की गई है। बलात्कार के एक आरोपी से थाना प्रभारी ने पैसे मांगे थे। जिस महिला ने एफआईआर करवाई थी उस पर भी हनीट्रैप का मामला दर्ज हुआ है। टीटी नगर थाने में महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज हुआ था। पति पत्नी मिल कर लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर अड़ी बाजी करते थे। रतीबढ़ में भी ऐसे ही एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी ने आरोपी शख्स को बचाने के एवज में पैसे मांगे थे।

.jpeg)


