ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

बकरीद पर गौवंश की कुर्बानी की अफवाह से हुआ तनाव: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दी दबिश

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिल में बकरीद के दिन गुरुवार देर रात अफरा तफरी का माहौल हो गया। बजरंग दाल कार्यकर्ताओं को गौवंश के कुर्बानी की अफवाह मिलते ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। और पुलिस ने तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरुर कर दिए। लेकिन गौवंश की कुर्बानी की पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस ने मांस जब्त किया है, जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया है।

पूरा मामला माधव गंज थाना क्षेत्र के पानपत्ते‌की गोठ का है, यहां रहने वाले एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति के घर में गाय के बछड़े‌ के मांस का‌ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। जिसके आधार पर बजरंग दल और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता और पुलिस के आला अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिस घर से व्यक्ति के घर में गाय के बछड़े‌ के मांस का‌ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button