ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: नेता प्रतिपक्ष के बाद गार्ड पर किया जानलेवा हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर राजधानी भोपाल में एक ओर नेता प्रतिपक्ष पर हमला हुआ, तो दूसरी तरफ गार्ड पर जानलेवा हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। बता दें कि पूरा मामला तलैया थाना क्षेत्र का है, जहां मोती मस्जिद स्थित निर्माणधीन बिल्डिंग के गार्ड पर देर रात छुरी से जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी बिल्डिंग में चोरी करने की नियत से अंदर घुसा था, तभी गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसे छुरी मार दिया. जिससे गार्ड लहूलुहान हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर डंड़ों से पिटाई भी की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें रहम की भीख मांग रहा है, जबकि खुद दूसरों पर छूरा घोंप रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button