5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

9 साल 9 सवाल: एमपी में सांसद शक्ति सिंह गोहिल बोले- नागरिकों पर टैक्स हो रहे हैं और दोस्त अमीर हो रहे हैं, नई संसद को लेकर बोले- जिंदा आदमी कभी अपना नाम नहीं रखता

भोपाल। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस 9 सवालों पर देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उम्मीद के साथ भाजपा को वोट दिया है। लेकिन टैक्स नागरिकों पर थोपा जा रहा है। दोस्तों को अमीर बनाया जा रहा है। ईडी सच बोलने वालों के छापे मारता है। हमने कभी आतंकवाद या देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं की।

राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह ने कहा कि विस्टा प्रोजेक्ट में 27 लाख करोड़ खर्च किए गए। हम जहां बैठते थे, वहीं संविधान बना, लेकिन अब हम इसे छोड़ रहे हैं। जनता का पैसा जा सकता है लेकिन मेरा नाम होना चाहिए। एक जीवित व्यक्ति कभी अपना नाम नहीं रखता, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जगह नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने ले ली। इसी तरह संसद में सिर्फ मेरी फोटो ही लगानी चाहिए। संसद में मेरी फोटो लगे, एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति है, उसे उद्घाटन नहीं करने दिया जा रहा है. यह अहंकार है। कर्नाटक की जागृत जनता ने इन मुद्दों के कारण खारिज कर दिया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।