ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, MP के 9 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भोपाल में बनाए गए सेंटर

भोपाल। सरकारी नौकरी और देश सेवा करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्यूंकि आज से अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा शुरू हो गई है। जो कि 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश के 9 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए राजधानी भोापाल में तीन सेंटर बनाए गए है।
भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा भोपाल के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र और आधार कार्ड फोटो आईडी प्रूफ साथ में परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।




