ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

दिग्विजय के ‘मुस्लिमों की आबादी कम’ वाले बयान पर शिवराज का पलटवार,कहा- चुनाव के समय ऐसे बयान देकर लोगों को डराना क्यों चाहते हो, मंशा क्या है ?

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुस्लिमों की संख्या कम होने वाले बयान CM शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरे मन में यह प्रश्न कई दिनों से है। कल दिग्विजय सिंह कह रहे थे कि हिंदुओं के मुकाबले मुस्लिमों की संख्या कम हो रही है। कुछ दिन पहले कमलनाथ कह रहे थे कि दंगे भड़क रहे हैं। मप्र शांति का टापू, चुनाव के समय इस तरह के बयान देकर क्यों लोगों को डराना चाहते हो ? क्या करना चाहते हो ? क्या मंशा है आप लोगों की ?

बता दें कि सागर जिले में कल पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि मुसलमानों की आबादी हिंदुओं के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ का यह दुष्प्रचार करती है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि मैं प्रमाणिकता के साथ साबित कर सकता हू कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए. भाजपा और संघ जो प्रचार कर रही है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. यह गलत और सरासर झूठ है. हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है. मैं प्रमाणित कर सकता हूं. बीजेपी और आरएसएस झूठ फैला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button