MP में फिर लगी आग: इंदौर और जबलपुर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी के बढ़ते ही आगजनि की घटनाएं भी सामने आने लगी है। राजा मामला प्रदेश के दो जिले से सामने आया है। जहां जबलपुर स्थित एक बैंक में और इंदौर स्थित एक होटल में आग लग गई। खास बात यह रही कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई।
इंदौर। शहर के होटल लिली में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। होटल में मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों को बाहर कराया। होटल में लगी आग के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। बड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। विजय नगर थाना इलाके के शीतल नगर में होटल स्थित है। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई। इस आगजनी से बैंक में लगे 3 एसी और कुछ सामान जलकर खाक हो गया। समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना बड़े फुवारा स्थित बैंक की है। आग लगने का कारण बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।



.jpg)

