MP:पूर्व cm कमलनाथ ने किया ट्वीट: BJP सरकार इवेंट की बजाए समझें किसानों का दर्द

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। जिसके बाद सर्वे और मुआवजा को लेकर सिसायत जारी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक सर्वे का काम पूरा नहीं हुआ है। बीजेपी सरकार इवेंट करने की बजाए किसानों के दुःख दर्द को समझें।
प्रदेश के कई इलाकों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि को एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है और कुछ क्षेत्रों में अभी हाल ही में ओलावृष्टि हुई है। लेकिन किसानों को उचित मुआवजा देना तो दूर अब तक फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कार्य भी नहीं किया गया है।
मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 12, 2023
कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के कई इलाकों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि को एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है और कुछ क्षेत्रों में अभी हाल ही में ओलावृष्टि हुई है। किसानों को उचित मुआवजा देना तो दूर अब तक फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कार्य भी नहीं किया गया है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन करता हूं कि पूरे प्रदेश में जनता के पैसे से पार्टी की इवेंट करने के बजाए वे पीड़ित किसानों का दर्द समझें। हम सबने देखा कि किस तरह ओलावृष्टि से बहुत सी जगहों पर खेत बर्फ के मैदान जैसे दिखाई दे रहे थे। जो नुकसान सबको साफ दिखाई दे रहा है, उसका मुआवजा देने के लिए सर्वेक्षण और लालफीताशाही का बहाना बनाना पूरी तरह से किसान विरोधी और किसानों का उत्पीड़न करने वाली बात है। मुख्यमंत्री जी अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा प्रदान करें।




