MP पुलिस नहीं कर पा रही CM की सुरक्षा! CM की सुरक्षा में सेंध: भोपाल में दिखा बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। राजधानी भोपाल में बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर का मामला सामने आया है। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास की चारों तरफ से बैरिकेटिंग की गई है, बावजूद इसके सीएम हाउस को सहकारिता के कर्मचारियों ने घेरा लिया। सीएम हाउस के गेट तक सहकारिता के कर्मचारी पहुंच गए. सीएम को पौधारोपण करने निकालना था, लेकिन कर्मचारियों के घेराव के चलते सीएम 20 मिनट लेट हो गए. समूचे मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग के कर्मचारी पदोन्नति और वेतन विसंगति के मांगों को लेकर सीएम हाउस घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
इससे पहले फरवरी में सहकारी कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बंगले का घेराव किया था. तब भी इनकी बात नहीं बनी थी. मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सभी वर्ग के कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों को सरकार से मनवाने में लगे हुए है।




