ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें
इंदौर : शहर में बारिश बनी आफत, सड़कों पर उफना पानी, बहीं 14 कारें
इंदौर में बारिश का अतिकरमण क्षेत्र में तेज़ बहाव से बही 14 कारें शहर की सड़कें बनी नदियां यशवंत डेम में भरा 14 फीट पानी

इंदौर : शहर में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है, लगातार हो रही बारिश से अब तक 14 कारें बह चुकीं हैं। शहर के नालों में पानी भरने से सड़कों पर पानी उफन आया है, इस कारण लोगों के घुटने तक पानी आ गया है, जिससे नगर वासियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़को का नजारा नदियो जैसा हो गया है।
वहीं भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। बता दें इंदौर के यशवंत डेम के गेट खोले जा चुके हैं। और अब तक 14 फीट पानी भर चुका है। साथ ही भारी बारिश के कारण सड़क में रह रहे लोगो के अशियाने पूरी तरह से उजड़ चुके है।
मौसम विभाग ने दो घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की है और बुधवार सुबह तक 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।




