ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

मैं अंतरात्मा से बात कह रहा हूं, अगर बहन- बेटियों पर उठाई नजर, तो बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दूंगा : CM शिवराज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन दिनों अलग ही मूड में नज़र आ रहे है। वो नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार कर बीजेपी के लिए वोट जनता से वोट मांग रहे है। साथ ही सीएम खुले मंच से माफियाओं, अपराधियों को भी चेतावनी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें है।

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज ने महापौर उम्मीदवार मालती राय के लिए एक सभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी मध्य प्रदेश में महिलाओं को बुरी नजर से देखेगा उस की संपत्ति और मकानों पर बुलडोजर चलाकर सब कुछ नष्ट कर देंगे। मैं अंतरात्मा से बात कह रहा हूं।

उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में मामा का राज है, माफिया की नहीं चलेगी। बहन- बेटियों पर नजर उठाई तो बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया की माफियाओं से 21000 एकड़ जमीन छीनी है। ये जमीन गरीबों में बांटी जाएगी। गरीब इस जमीन पर अपने घर बना सकेंगे। उन्हें वैध जमीन मिलेगी और वह घर के मालिक बनेंगे।

उन्होंने कहा की पहले 1000 बेटों पर 900 बेटियां हुआ करती थीं, लेकिन बेटियों को लेकर चलाई जा रही तमाम योजना की वजह से अब 1000 बेटों पर 970 बेटियां हैं। मैं इस अंतर को भी कम करूंगा। बेटी की चिंता नहीं करना चाहिए। उनकी पढ़ाई-लिखाई और शादी करने का काम सरकार कर रही है।

इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकास की इच्छा नहीं है तो शक्ति कहां से आएगी। कांग्रेस ने गरीबों को राशन नहीं दिया। हम बिना भेदभाव के राशन बांट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button