पॉलिटिकल डोज़राज्यों से

मनमुटाव ख़त्म : कमलनाथ ने अरुण यादव समर्थकों पर फिर जताया भरोसा, सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपनी दावेदारी वापिस ले ली थी। उसके बाद कांग्रेस वहां चुनाव हार गई थी।पार्टी ने इसे भितरघात मानते हुए अरुण यादव समर्थक खंडवा और बुरहानपुर जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया था।

बता दे कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अरुण यादव के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आ रहीं थी। इतना ही नहीं अरुण यादव दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे।

लेकिन इसी बीच अब कमलनाथ ने एक बार फिर खंडवा और बुरहानपुर जिला अध्यक्ष की कमान संभाल रहे अरुण यादव समर्थकों को दोबारा कमान सौंप दी है।

बता दे कि अजय रघुवंशी को बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, ग्रामीण की जिम्मेदारी किशोर महाजन को सौंप दी गई है। इसी तरह खंडवा शहर जिलाध्यक्ष इंदल सिंह पवार बनाए गए हैं। जबकि, ग्रामीण की कमान ओंकार पटेल को दी गई है।

कहा जा रहा है कि अरुण यादव समर्थकों को हटाने के बाद यह माना जा रहा था कि इन दोनों जिलों में अब कमलनाथ समर्थकों को कमान सौंपी जाएगी। लेकिन कमलनाथ ने अरुण यादव पर ही भरोसा जताया।

गौरतलब है कि कमलनाथ साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एकजुटता करने की कवायद में है। जो आगे पार्टी को मजबूती दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button