सभी खबरें

दिल्ली में गहराया बिजली संकट, कोई बैकअप प्लान नहीं, केजरीवाल सरकार ने दी ये वॉर्निंग

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बिजली का संकट गहराता हुआ नज़र आ रहा हैं। दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग बढ़ गई है और कोयले की भारी कमी देखी जा रहीं है। जिसको लेकर सरकार चिंतित है।

बताया जा रहा है कि राज्य में बिजली का कोई बैकअप नहीं है। प्लांट में 21 दिन का कोयला होना चाहिए, मगर अब कई संयंत्रों में 1 दिन का बच रहा है। 

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर मंत्री सत्येंद्र जैन तक लगातार बिजली संकट पर केंद्र को ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा की – देश भर में बिजली की भारी समस्या हो रही है। अभी तक दिल्ली में हम लोग किसी तरह से मैनेज किए हुए हैं। पूरे भारत में स्थिति बेहद गंभीर है। हम सबको मिलकर जल्द ही इसका समाधान निकालना होगा। इस समस्या से निपटने के लिए त्वरित ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है। 

जबकि, मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार से अपील है कि स्थिति ठीक करें। दिल्ली में पैसे की कमी नही हैं। पावर प्लांट बंद होगा तो निश्चित तौर पर दिक्कत आएगी और बिजली की समस्या पैदा हो जायेगी।

बता दे कि दिल्ली सरकार ने मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में संभावित बाधा आने को लेकर अभी से वॉर्निंग दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button