सभी खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का असर सागर की महिलाओं पर: शराब की दुकानों पर की तोड़फोड़, उमा भारती ने सरकार से पूछे तीखे सवाल 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का असर सागर की महिलाओं पर: शराब की दुकानों पर की तोड़फोड़, उमा भारती ने सरकार से पूछे तीखे सवाल 

 

 

सागर:- मध्यप्रदेश में शराब की मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अक्सर कर अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर होती रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर सागर का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि सागर जिले के देवरी की महिलाएं शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ कर रही हैं.

 इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ की थी.

शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए उमा भारती ने शराब नीति को लेकर बीजेपी शासित मध्य प्रदेश सरकार से सवाल पूछे हैं. साथ ही उन्होंने शराब खोरी के शिकार हो रहे युवकों को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की.

 

उमा भारती ने ट्वीट कर पूछा कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ में बीजेपी जब शराब का विरोध कर रही है तो फिर मध्य प्रदेश में शराब का समर्थन क्यों. उन्होने लिखा कि कल से चैत्र की नवरात्रि है यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है. शुक्रवार से सरकार ने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है. इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके इस व्यवस्था को निश्चित किया.

एक ट्वीट में उमा भारती ने लिखा, 'छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब की नीति के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं. मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराबखोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिंदा भी हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button