सभी खबरें

नई शराब नीति पर बोली उमा भारती, "इज्जत-जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं, मैं शर्मिंदा हूं"

भोपाल : मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल यानी शुक्रवार से नई शराब नीति लागू हो गई है। जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करके बड़ी बात कही है। उमा भारती ने शराब नीति लागू होने के बाद एक साथ 4 ट्वीट किए। 

उमा भारती ने लिखा की – कल से चैत्र की नवरात्रि है यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है। आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके इस व्यवस्था को निश्चित किया है। मध्यप्रदेश में जिसका सर्वत्र नारी शक्ति द्वारा विरोध हो रहा है।

उमा भारती ने आगे लिखा की – छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब की नीति के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिंदा भी हूं।

बता दे कि उमा भारती मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर अभियान छेड़ चुकी है। हालही में उन्होंने एक शराब दुकान में घुसकर पत्थर मारा था। लेकिन इसके बाद उमा भारती फिर गायब हो गई। हालांकि, अब शराब नीति लागू होने के बाद उमा भारती ने एक बार फिर अपने इरादे साफ कर दिए है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button