सभी खबरें

Shivraj Cabinet Meeting : इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी 

भोपाल : MP की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसकी जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने दी। 

  • खरीफ फसल के लोन चुकाने की अवधि आज 31 मार्च को समाप्त हो रही है। कैबिनेट ने खरीफ फसल की ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किए जाने का निर्णय किया है। इस 15 अप्रैल तक बढ़ी हुई अवधि के अंतर का ब्याज जो लगभग 60 करोड़ रुपए होगा उसे सरकार भरेगी। 
  • ग्रामीण अंचल में लोक परिवहन की सेवा रूरल ट्रांसपोर्ट क्रेडिट RTC मॉडल जो देश में पहला होगा, इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है: गृहमंत्री
  • 181 सुविधा वाट्सएप पर मिलेगी। ऋण पुस्तिका वगैरह सब वाट्सएप पर लोगों को मिल जाएगी। सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना, रीवा को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 86 गांव लाभान्वित होंगे और 9 हजार हेक्टेयर भूमि संचित होगी। 
  • प्रदेश में वर्तमान में 40 निजी विश्वविद्यालय संचालित हैं। प्रेस्टीज विश्वविद्याल इंदौर, टाइम्स विश्वविद्यालय भोपाल, प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय शिवपुरी, एलएनसीटी विद्यापीठ इंदौर की स्थापना के लिए कैबिनेट द्वारा सहमति दी गई है। 
  • ग्रामीण परिवहन नीति को कैबिनेट में मंजूरी मिली है। इसको पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले विदिशा में शुरू किया जाएगा,जो बस ऑपरेटर इसमें शामिल होंगे उन्हें मोटरयान में छूट मिलेगी। बड़ी बसें प्रमुख सड़क तक जाएगी,इसके बाद गांव के लिए 20 सीटर बस मिलेगी। 
     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button