सभी खबरें

CM Yogi के बाद अब शिवराज बने "बुलडोजर मामा", BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने लगवाया ये होर्डिंग

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अब 'बुलडोजर मामा' बताया जा रहा है।  खास बात ये है कि इसे प्रचारित करने वाला कोई और नहीं बल्कि हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा है। 

दरअसल, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास पर एक होर्डिंग लगवाया है। जिसमें शिवराज को 'मामा बुलडोजर' बताते हुए लिखा है कि 'बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा।'

बता दे कि मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह इस समय एक्शन मोड़ पर है। अपराधियों के खिलाफ जमकर कार्यवाई की जा रहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कड़े निर्देश दे रखे है, कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाए, प्रदेश में अपराधियों के घरों और खेतों में जेसीबी चलवाई जा रही है, जो समाज के लिए खतरा है। 

इससे पहले यूपी में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भी सीएम योगी का बुलडोजर देशभर में चर्चा में रहा। चुनाव परिणाम के बाद योगी के प्रशंसकों ने बुलडोजर को उनकी जीत के प्रतीक के तौर पर पेश किया। योगी को अब 'बुलडोजर बाबा' के नए नाम से भी जाना जाने लगा है। यही बुलडोजर अब मप्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उपयोग में लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button