सभी खबरें

कमलनाथ होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष!, कांग्रेस के नेताओं ने की मांग, भाजपा के मंत्री ने भी किया कमलनाथ को अध्यक्ष बनाने का समर्थन

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- पांचो राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर सियासत शुरू हो गई है। वहीं मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस कड़ी में एमपी कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी नेतृत्व बदलाव का समर्थन करते हुए कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। सांसद सज्जन वर्मा और  कमलनाथ सरकार में गृह एंव जेल मंत्री बाला बच्चन ने कमलनाथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया है।

कांग्रेस नेता वर्मा ने कहा कि कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए, यूवाओं में सचिन पायलेट और बरिष्ठ में कमलनाथ, अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उपयुक्त हैं। यदि पार्टी नेतृत्व में बदलाव होता है तो यह दोनो नेताओं में कमलनाथ और अशोक गहलोत ही उपयुकत हैं।

वहीं कांग्रेस के नेताओं का समर्थन करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हार के बाद कम से कम कांग्रेस में आंतरिक चर्चा तो शुरू हुई, इसमें कोई दो मत नहीं है कि कमलनाथ सीनीयर हैं, कमलनाथ अध्यक्ष बनेंगे तो कांग्रेस का अच्छा ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button