मुरैना: परीक्षा शुरू होने से पहले लीक हुआ 12वीं का पेपर,मचा हड़कंप
.jpeg)
मुरैना: परीक्षा शुरू होने से पहले लीक हुआ 12वीं का पेपर,मचा हड़कंप
मुरैना:- आज से एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है. सबसे पहला पेपर अंग्रेजी का था. पेपर शुरू होने का समय सुबह 10:00 का था लेकिन पेपर शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर अंग्रेजी का कथित पेपर लीक हुआ है. जिसके बाद हड़कंप मच गया.
लीक हुआ क्वेश्चन पेपर देखने में हूबहू ओरिजिनल पेपर जैसा है। मुरैना और उसके आसपास के जिलों में भी यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होते ही यह पेपर कई छात्रों तक भी पहुंच गया। पेपर वायरल की खबर से शिक्षा विभाग समेत जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह पेपर कितना सही है।
परीक्षा में सात लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में करीब चार हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार वायरल हुआ पेपर कितना सही है, यह तो अधिकारियों की पुष्टि से ही पता लग पाएगा लेकिन इसको लेकर छात्रों में काफी चर्चा है।




