MP Corona Third Wave : थम गई रफ़्तार, एक्टिव केसों की संख्या हुई इतनी, भोपाल-इंदौर में संक्रमण की रफ्तार तेज़

भोपाल : मध्यप्रदेश में अब कोरोना की तीसरी लहर जल्द ही समाप्त हो सकती है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रदेश में अब लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रहीं है। बता दे कि बीते 24 घंटे में MP Corona की 2742 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद वर्तमान में एक्टिव केसों की कुल संख्या घटकर 29565 हो गई है।
जारी आकड़ो के अनुसार प्रदेश के 4 जिलों में 100 से अधिक मामलें रिकॉर्ड किए गए हैं। कोरोना इसके अलावा भोपाल और इंदौर में संक्रमण की रफ्तार में तेजी बनी हुई है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे के भीतर 400 से अधिक नए मरीज सामने आए है। जबकि इंदौर में 300 से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, जबलपुर-ग्वालियर में भी संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है।
इधर, 6555 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे है। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार घटकर 3.68% हो गई है। वहीं रिकवरी रेट 95.30% पर बना हुआ है।
.jpeg)
.jpeg)


