2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP : हेल्थ डिपॉर्टमेंट ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज़ों के लिए जारी की एडवाइजरी, पढ़ लें पूरी जानकारी 

MP : हेल्थ डिपॉर्टमेंट ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज़ों के लिए जारी की एडवाइजरी, पढ़ लें पूरी जानकारी 

भोपाल : मध्यप्रदेश में अब हर रोज़ कोरोना के लगभग 3 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। इनमें 95% से ज्यादा संक्रमित ऐसे हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करने की नौबत नहीं है। यानी वे होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे संक्रमितों के लिए हेल्थ डिपॉर्टमेंट ने एडवाइजरी जारी की है।

देख लें एडवाइजरी 

  • होम आइसोलेशन के दौरान देखभाल करने वाला हो। जिसके पास इलाज करने वाले डॉक्टर, कोविड एंड कंट्रोल सेंटर के मोबाइल/टेलिफोन नंबर हो।
  • होम आइसोलेशन के दौरान न तो खुद बाहर जा सकेंगे और न ही बाहरी व्यक्ति घर में आएगा।
  • सैनिटाइजर का उपयोग करते रहेंगे। खांसते-छींकते समय मुंह पर रूमाल या कपड़ा रखें।
  • भोजन डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
  • घर में संक्रमित और उनके पैरेंट्स के क्वारेंटाइन की सुविधा हो। पर्याप्त हवा के लिए खिड़कियां खुली रहे।
  • ट्रिपल लेयर मास्क का उपयोग करेंगे।
  • बचा खाने-पीने का सामान या फल-सब्जी के छिलके को सुरक्षित तरीके से निपटारा जरूरी रहेगा।

होम आइसोलेट पेशेंट को रखना होंगे ये उपकरण 

  • सर्जिकल मास्क 20 नग
  • ग्लब्स 20 नग
  • पल्स ऑक्सीमीटर
  • डिजिटल थर्मामीटर

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में उछाल देखा गया है। बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज़ मिल रहे है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इन्हे अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आ रही है। ज़्यादातर मरीज़ होम आइसोलेशन का सहारा लेकर स्वास्थ भी हो रहे हैं। ऐसे में अब होम आइसोलेशन वाले मरीज़ों के लिए हेल्थ डिपॉर्टमेंट ने ये एडवाइजरी जारी की हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।