2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पंजाब में बनी एक और पार्टी,बलबीर सिंह राजेवाल होंगे CM चेहरा 

पंजाब में बनी एक और पार्टी,बलबीर सिंह राजेवाल होंगे CM चेहरा 

Breaking News- पंजाब में बनी एक और पार्टी,बलबीर सिंह राजेवाल होंगे CM चेहरा 

चंडीगढ़/पीयूष परमार- पंजाब की राजनीति बेहद दिलचस्प होने वाली है राज्य विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले तमाम नए नए दल खड़े हो रहे हैं. अब पंजाब के 32 में से 22 किसान संगठनों ने एकजुट होकर संयुक्त समाज मोर्चा  नामक एक नया राजनीतिक दल खड़ा कर दिया है और इस पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में बलवीर सिंह राजेबाल सामने आ रहे हैं. बता दें कि बलवीर सिंह राजेवाल पिछले 1 साल से किसान आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं में से एक थे वे संयुक्त किसान मोर्चा के भी सदस्य रहे थे.

पंजाब का दूसरा दल जो आंदोलन की उपज 

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर लड़ने के लिए तमाम दल अपनी कमर कस चुके हैं बीजेपी, अकाली दल, आम आदमी पार्टी के बाद अब संयुक्त समाज मोर्चा  भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है अभी कुछ दिन पहले ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी नई पार्टी बना चुके हैं और चुनावों में दमखम दिखाने का ऐलान कर चुके हैं देखना होगा आखिर कौन इस रण को जीतता है? लेकिन एक बात तय है कि अब पंजाब का विधानसभा चुनाव किसानों पर और किसानों की मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।