1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Kamalnath हो गए थे MR.India, इसलिए उस सरकार को गिराना हो गया हमारा धर्म – Uma Bharti 

Kamalnath हो गए थे MR.India, इसलिए उस सरकार को गिराना हो गया हमारा धर्म - Uma Bharti 

भोपाल/खाईद जौहर : मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश का चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं। प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंच रहे नेताओं लगातार एक दूसरे के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे है। 

इसी बीच शनिवार को पृथ्वीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शिशुपाल यादव के पक्ष में प्रचार करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को अड़े हाथों लेते हुए उनपर जमकर निशाना साधा। 

उमा भारती ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल पहले प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह था। जैसे फिल्म में मिस्टर इंडिया दिखाई नहीं देता था, वैसे ये मुख्यमंत्री भी जनता को दिखाई नहीं देता था। उन्होंने कहा कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जनता को दिखना बंद कर दिया तो ऐसे मुख्यमंत्री को हटाना जरूरी हो गया, इसलिए उस सरकार को गिराना हमारा धर्म हो गया। इस दौरान उमा भारती ने बताया कि कमलनाथ की सरकार को गिराने में प्रद्युमन सिंह लोधी की बड़ी भूमिका रही। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में फिल्मों का रंग चढ़ रहा है। पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जहां एक्टर बताया तो वहीं अरुण यादव ने हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी की बात छेड़ दी थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कमलनाथ को मिस्टर इंडिया बता कर एक नए नाम की एंट्री करवा दी है। बहरहाल अब चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे है ऐसे में अब और कितने नए नाम सामने आते है वो देखना दिलचस्प हो गया हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।