सभी खबरें

मप्र नगरीय निकाय चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग तैयार, हाई कोर्ट में पेश किया आवेदन, सरकार ने मांगा और समय 

  • मप्र में एक बार फिर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज़ 
  • राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने को पूरी तरह से तैयार 
  • प्रदेश सरकार ने नवंबर के बाद चुनाव कराने की रखी मांग
  • निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट में पेश किया आवेदन 

भोपाल/ खाईद जौहर : मध्यप्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराने तैयारी पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग आगामी अक्टूबर महीने में ही पंचायत चुनाव करवाना चाहता है। बताया जा रहा है कि अगर आगामी दिसंबर तक निकाय चुनाव नहीं हुए तो मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया टल सकती है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को फिर नए सिरे से मतदाता सूची का प्रकाशन करना होगा। साथ ही चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने की आशंका भी जताई गई है। 

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने नवंबर के बाद चुनाव कराने की मांग रखी है। 

इधर, निर्वाचन आयोग ने मामले को लेकर हाई कोर्ट में आवेदन पेश किया है। निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट को दिए अपने आवेदन में कहा है कि जिन निकायो में आरक्षण को चुनौती दी गई है, उन निकायों को छोड़कर प्रदेश में निकाय चुनाव करवाने की अनुमति दे दी जाए। आवेदन में कहा गया है कि हाई कोर्ट सरकार को निर्देशित करे की जल्द जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण प्रक्रिया की जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button