सभी खबरें

हिस्ट्रीशीटर रज्जाक ने प्रशासन को गुमराह कर बनवाये थे 12 शस्त्र लाइसेंस, कटनी कलेक्टर ने किये निरस्त

  • रज्जाक ने पुलिस को गुमराह कर बनवाये शस्त्र लाइसेंस
  • हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ लगातार हो रहे नए-नए खुलासे
  • रिश्तेदारों के नाम पर कटनी से 7 लाइसेंस बनवाए

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:-जबलपुर के कुख्यात गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक ने प्रशासन को गुमराह कर पत्नी और परिजनों के नाम से शस्त्र लाइसेंस हासिल किए थे. रज्जाक ने अपनी पत्नी, भाई व बहू आदि 7 लोगों के नाम पर शस्त्र लाइसेंस हासिल किया था. जबलपुर एसपी के प्रतिवेदन के बाद रज्जाक को जारी 12 शस्त्र लाइसेंस कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निरस्त कर दिए।कटनी कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि वे अपने हथियार ओमती थाने में जमा करा दें. गौरतलब है कि जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 18 लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा कटनी, सीधी व अनूपपुर जिला प्रशासन को भेजी है।

अपने परिवार जनों के नाम से जारी करवाया शस्त्र लाइसेंस
हिस्ट्री शीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के विरुद्ध 27 अगस्त को थाना विजय नगर में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया था. हस्ट्री शीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक पिता अब्दुल वहीद निवासी नया मोहल्ला ओमती एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरूद्ध गम्भीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बावजूद भी परिवार के सदस्यों एवं महिला सदस्यों के नाम से शस्त्र लायसेंस जारी होना पाये जाने पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जारी शस्त्र अनुज्ञप्ति को प्रतिसंहरण (निरस्त) किये जाने हेतु जिला दण्डाधिकारी कटनी प्रियंक मिश्रा को प्रतिवेदन भेजा गया. बांकी जारी शस्त्र लायसेंसों पर अब्दुल रज्जाक के परिवार के सदस्यों एंव रिश्तेदारों तथा परिवार की महिलाओ एवं कर्मचारी के नाम से शस्त्र क्रय किये गए. क्रय किए गए शस्त्रों का  आपराधिक कृत्यों में तथा समाज में भय व्याप्त करते हुये आपराधिक दब-दबा बनाये रखने के उद्देश्य से किया जाना पाये जाने पर जिला दण्डाधिकारी कटनी प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी की गई सभी अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुये तत्काल शस्त्र थाना ओमती में जमा कराने हेतु आदेश  दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button