2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अटकलें! अमित शाह कर सकते हैं मप्र के आगामी उपचुनाव को लेकर कोई बड़ा ऐलान, 18 सितंबर को पहुंचेंगे जबलपुर…तैयारियां शुरू

अटकलें! अमित शाह कर सकते हैं मप्र के आगामी उपचुनाव को लेकर कोई बड़ा ऐलान, 18 सितंबर को पहुंचेंगे जबलपुर...तैयारियां शुरू

  • मप्र में जल्द हो सकती है उपचुनावों को लेकर बड़ी घोषणा 
  • एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर होने है चुनाव 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी करेंगे मप्र का दौरा 

जबलपुर : मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट सहित रैगांव, जोबट, पृथ्वीपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं। खंडवा और रैगांव जहां बीजेपी के कब्जे में है। वही जोबट पृथ्वीपुर पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है की जल्द ही उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती हैं। 

इसके पीछे की खास वजह ये भी बताई जा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश आ रहे है जिसके तहत वो 18 सितंबर को जबलपुर पहुंचेंगे। जहां अमित शाह आदिवासियों के बीच वह महाअभियान और कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही साथ प्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

उम्मीद जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के आगामी उपचुनाव को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।  सूत्रों की मानें तो अक्टूबर में उपचुनाव हो सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लगातार लोकसभा की खंडवा सीट और विधानसभा के पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव सीट का फीडबैक (feedback) लिया जा रहा है। इसलिए अब मध्यप्रदेश में जल्द उपचुनाव की संभावना जताई जा रही हैं। 

इधर, भाजप के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि जबलपुर में बड़ा आयोजन प्रस्तावित है। इस वजह से केंद्रीय मंत्री जबलपुर पहुंच रहे हैं। वहीं जहां तक चुनाव की घोषणा का सवाल है तो BJP कभी भी चुनाव को देख कर कोई आयोजन-कार्यक्रम तैयार नहीं करती है। बहरहाल, केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले मध्यप्रदेश में तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भी लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।