सभी खबरें

भोपाल: केंद्रीय जेल में होगी जन्माष्टमी की धूम, कैदियों ने की उत्सव की तैयारियां, बीजेपी नेता भी होंगे शामिल  

  • पूरे देश में आज जन्माष्टमी कि मची हुई है धूम 
  • केंद्रीय जेल में मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव 
  • कैदियों ने की कार्यक्रम की तैयारी 
  • 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा मुहूर्त

भोपाल/निशा चौकसे:- आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। धरती पर भगवान कृष्ण का अवतार हुए 5248 साल हो गए। अक्सर लोग श्रीकृष्ण के प्रेमी स्वरूप को ही देखते हैं। लीलाएं करने वाले, हमेशा मुस्कुराने और हास्य-व्यंग्य करने वाले देवता की छवि भगवान कृष्ण की रही है। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि उनके जीवन में जिस तरह की चुनौतियां और परेशानियां आईं, वे संभवतः किसी अवतार के सामने नहीं आईं। पूरे देश में आज जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। पूजा का शुभ मुहूर्त आज रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा| जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल की पूजा करने का विशेष महत्व है। लोग जन्माष्टमी पर दूर-दूर से भगवन श्री कृष्ण के दर्शन करने मथुरा पहुँचते हैं| घरों में बड़े ही उत्साह के साथ भक्त श्री कृष्णा की पूजा करते हैं।  
केवल घरों और मंदिरों में ही नहीं कई सारे संस्थानों में भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाता है। तो वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हर वर्ष की तरह इस बार भी केंद्रीय जेल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा है। इस पूरे उत्सव में होने वाले कार्यक्रम कि तैयारियां कैदियों की तरफ से की गई हैं। 
बता दें कि सुबह 11:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम में जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सांसद प्रज्ञा ठाकुर शामिल होंगे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button