भोपाल में आज नवीन मिडी बसों का ऑनलाइन शुभारंभ, सीएम वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े

भोपाल: भोपाल में आज अमृत योजना के अंतर्गत नगरीय मार्गों पर नवीन मिडी बसों की शुरुआत की गयी. सीएम वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े और कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया.बीसीएलएल द्वारा अमृत योजना अंतर्गत सूत्रीकृत नगरीय मार्गों पर नवीन मिडी बसों के संचालन के क्रम में शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए 300 डीजल मिडी बसों का संचालन प्रस्तावित है. इसके प्रथम चरण में 50 बसों का संचालन प्रारंभ हुआ हैं.
बता दें कि भोपाल बस डिपो से शुरुआत इस कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा व गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर भी मौजूद रहीं.
ये बसें भोपाल नगरीय सीमा के 25 किमी के दायरें में चलेंगी. ये बसें जीपीएस सुविधा से लैस हैं और इनमें पेनिक बटन की भी सुविधा है. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि माताओं ओर बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर दी गई है पेनिक बटन की सुविधा.
.jpeg)



