सभी खबरें

MP विधानसभा मानसून सत्र : वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी सरकार 

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सदन में प्रदेश सरकार वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। विधानसभा में सोमवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र में प्रस्तुत होने वाले संशोधन विधेयकों पर चर्चा कराने के लिए समय निर्धारित किया गया। सरकार की ओर से मंगलवार को सभी संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे।

कोरोना संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य विभागों को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मिलावटी (जहरीली) शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी अधिनियम में संशोधन और अवैध कॉलोनियों के निर्माण को वैध करने के लिए नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोद्योग विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेंगे।

वहीं, प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक विधानसभा में पेश करेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में शराब से मौत होने पर आरोपी को अब उम्र कैद की सजा होगी। इसके लिए शिवराज सरकार ने आबकारी एक्ट में संशोधन किया है। इसे मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button