सभी खबरें

ग्वालियर : अज्ञात लोगों ने मिर्ची बाबा पर बरसाए डंडे, किया पथराव, भाग कर बचाई अपनी जान, घायल…

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी कार पर डंडे बरसाए गए और पथराव किया जिससे कार कांच फूट गया और पैर में कांच लगने से मिर्ची बाबा भी घायल हो गए। हमले के दौरान बाबा ने भाग कर अपनी जान बचाई।

मिर्ची बाबा ने बताया कि नकाबपोश बदमाश जो संख्या में थे, कह रहे थे कि चंबल अंचल में बहुत आंदोलन कर रहे हो, अगर आगे से आंदोलन किया तो जान से मार देंगे। बाबा ने कहा, मैं भी चंबल का सपूत हूं और इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आंदोलन करता रहूंगा, मैं मरने से नहीं डरता हूं। लेकिन मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वे संतों को क्यों सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं।

मिर्ची बाबा ने बताया, वह गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी के तहत रविवार को गोशाला की स्थिति देखने के लिए ग्वालियर प्रवास पर आए थे। इसकी सूचना एसपी को भी दी गई थी और उन्होंने सुरक्षा देने के लिए भी कहा था, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की। इसकी नतीजा रहा कि रविवार को अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि सोमवार को बाबा की सुरक्षा के लिए एक पुलिस का जवान पदस्थ कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि बाबा ने देर रात गोले के मंदिर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बाबा पर ये हमला रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ था। वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इसकी निंदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – धर्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) के ग्वालियर प्रवास के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके वाहन पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button