3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

एमपी के निवाड़ी में थाने के स्टॉक रूम में विस्फोट, 4 KM तक गूंजी धमाके की आवाज

एमपी के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाने में जोरदार विस्फोट हुआ है। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज पूरे कस्बे में गूंज गई। थाने में धमाका होते ही अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट से थाना परिसर में बने घरों और थाने में बनी खिड़कियों के कांच टूट गए, दीवारों में भी दरारें पड़ गई, और छत भी उड़ गई बहरहाल इस घटनाक्रम में राहत वाली बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

एमपी के निवाड़ी में थाने के स्टॉक रूम में विस्फोट, 4 KM तक गूंजी धमाके की आवाज

  • एमपी के निवाड़ी जिले स्थित पृथ्वीपुर थाने में विस्फोट
  • घटना के बाद कांप गया पूरा इलाका
  • विस्फोट के दौरान उड़ी छत और दीवारें

मध्यप्रदेश / निवाड़ी:

एमपी के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाने में जोरदार विस्फोट हुआ है। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज पूरे कस्बे में गूंज गई। थाने में धमाका होते ही अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट से थाना परिसर में बने घरों और थाने में बनी खिड़कियों के कांच टूट गए, दीवारों में भी दरारें पड़ गई, और छत भी उड़ गई बहरहाल इस घटनाक्रम में राहत वाली बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक यहां जोरदार धमाका हुआ, इससे पूरा कस्बा हिल गया। विस्फोट इतना तीव्र था कि 4 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। दहशतजदा लोगों ने जब पुलिस थाने पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए. विस्फोट इतना भयंकर था कि थाने के स्टोर रूम की छत और दीवारें बुरी तरह तहस-नहस हो चुकी थीं। 

वहां मौजूद लोगों की माने तो विस्फोट इतना भयंकर था कि नजदीक स्थित नगर परिषद कार्यालय सहित आसपास के मकान तक हिल गए. थाने के अंदर से उठे धुएं के गुबार के साथ छत की चद्दरें हवा में उड़ती नजर आईं, लोगो ने बताया कि मंजर ऐसा था कि जैसे कोई बड़ा बम धमाका हुआ हो। 

एडिशनल एसपी सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने कहा, एफएसएल टीम को सूचित किया गया है और एफएसएल टीम के मौके का मुआयना करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि पुलिस ने कबाड़ के रूप में डेटोनेटर और पटाखे भी जप्ती के रखे होंगे। इसी वजह से धमाका हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी की भी जान माल की हानि नहीं हुई है। जांच के बाद ही विस्फोट की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।