MP:- औसत वैक्सीनेशन में भारी कमी, शुरू हो चुकी हिंसा

MP:- औसत वैक्सीनेशन में भारी कमी, शुरू हो चुकी हिंसा
देशभर में 30 दिसंबर को लगभग सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाने का वादा अब कहीं ना कहीं टूटता नजर आ रहा है. सरकार के बड़े-बड़े वादे से होते नजर आ रहे हैं. वैक्सीनेशन महा अभियान को 1 महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन फिर भी औसत वैक्सीनेशन भी अब तक नहीं हो सके हैं.
इसी बीच वैक्सीन को लेकर अब हिंसा भी शुरू हो चुकी है. मध्यप्रदेश के राजगढ़ मे हाथापाई की नौबत सामने आ गई है. वैक्सीन लगवाने गई महिलाएं आपस में लड़ झगड़ रही है तो वहीं पुरुष भी हाथापाई करते नजर आए.
बताते चलें कि राजगढ़ मे वैक्सीनेशन सेंटर पर सिर्फ 500 डोज़ आई थी पर भीड़ 500 से ज्यादा हो गई. राजगढ़ में दो पुरुष आपस में लड़ रहे थे, वही खरगोन में दो महिलाओं ने एक दूसरे के बाल खींच कर झूमा झटकी की. वही विदिशा में लोग लाइन की जगह पर पत्थर रख रहे थे.
खरगोन के खल बुजुर्ग गांव में पहले तो कल लेने की होड़ में दो महिलाओं ने आपस में बाल खींचकर झूमा झटकी की. बताते चलें कि इनका झगड़ा तब शुरू हुआ जब इन दोनों ने लाइन के बीच में चप्पल रखना शुरू किया. एक महिला चोटी खींचने की वजह से दूर जा गिरी. करीब 20 मिनट पर क्या हंगामा चलता रहा लोग वीडियो बनाने लगे जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
कसरावद बीएमओ ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस व्यवस्था के लिए एसडीएम को पत्र लिखेंगे. वहीं दूसरी तरफ होशंगाबाद केंद्र पर लोग बिस्तर लेकर पहुंच गए. सेंटर पर कम डोज़ मौजूद होने की वजह से रात से लाइन में लगे हुए लोग बिना वैक्सीनेशन कराए वापस लौट गए.

.jpg)


