पिकनिक ने लेली हस्ती खेलती दो जिंदगियां, चोरल नदी में डूबने से मौत

मध्यप्रदेश /इंदौर : कहते हैं की बुरा वक़्त कब आजाता है इंसान को उसका अंदाज़ा भी नहीं लग पता| क्या पता था की पिकनिक मनाने के बहाने दोस्तों से उनकी जिंदगी ही छिन जाएगी| यह घटना है इंदौर से जहां पिकनिक मनाने गए 60 किमी दूर खरगोन के बड़वाह के जंगल में गए आठ दोस्तों में से दो की चोरल नदी पर बने चिड़िया भड़क पिकनिक स्पॉट पर डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर और शोर शराबा मचने पर आस पास के ग्रामीण मौके परपहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों युवको के शव निकाले | घटना कल शाम करीब 5.30 बजे की है ,नहाते समय इंदौर के विजय नगर निवासी दीपक बोबड़े और गणेश मराठा गहरे पानी में चले गए और यह हादसा हो गया|
हादसे के बाद तुरंत ही लोगो ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने दोनों शव को बड़वाह के शासकीय अस्पताल भेजा, जिसके बाद देर रात तक दोनों मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे|




