आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई रैकेट का इंटरस्टेट कनेक्शन: 39 पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश:- मध्यप्रदेश के बड़वानी से पंजाब पुलिस ने फिर एक बार दबिश देकर अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें की आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई रैकेट के इंटरस्टेट कनेक्शन वाले दोनों बदमाशों के कब्जे से 35 पिस्टल बरामद की गई है। पंजाब डीजीपी का कहना है कि MP के निमाड़ में बड़े पैमाने पर यह गिरोह उभर रहा है।
पंजाब डीजीपी ने बताया कि 13 जुलाई को राज्य काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की एक टीम ने अंतरराज्यीय अभियान में एमपी के बड़वानी जिले के गांव जामली गायत्री धाम निवासी जीवन और विजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उमरीपानी गांव सहित सेंधवा क्षेत्र के रहने वाले इन आरोपियों के पास से 39 पिस्तौल व मैग्जीन बरामद की है|
विशेष रूप से, यह पिछले 8 महीनों के भीतर पंजाब पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश आधारित अवैध हथियार निर्माण और आपूर्ति मॉड्यूल का चौथा ऐसा भंडाफोड़ है। कपूरथला से पहले, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के साथ मप्र में एक अवैध लघु शस्त्र निर्माण इकाई सहित दो ऐसे मॉड्यूल का पता लगाया था, जो पंजाब में गैंगस्टर, अपराधियों और कट्टरपंथियों को हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे|
राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए करते थे आपूर्ति
डीजीपी ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 12 जून 2021 को तरनतारन निवासी हीरासिंह और हरमनदीप सिंह के कब्जे से तीन देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने ये हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे थे। इन सूचनाओं के बाद पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम मप्र भेजी गई थी, जहां सामने आया कि ये हथियार पंजाब में विभिन्न आपराधिक गिरोहों और अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों को सप्लाई हो रहे थे।

.jpeg)


