MP : अपनी मांगों को लेकर स्टाफ नर्सों का विरोध प्रदर्शन जारी, बढ़ सकती है सरकार की मुश्किलें

मध्यप्रदेश/शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल से खबर मिल रही है जहां अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल की स्टाफ नर्सों का विरोध प्रदर्शन जारी हैं। स्टाफ नर्सेज अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांग रखते हुए स्टाफ नर्सों ने सांकेतिक हड़ताल की और विरोध जताया।
नर्सेज एसोसिएशन की सह सचिव सरिता शर्मा ने बताया है कि हम लोगों की मांग है कि उच्च स्तरीय वेतनमान अन्य राज्यों की तरह दिया जाए।
बता दे कि हड़ताल के पहले अधिकारियों को दिया पत्र जिला अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने 30 जून को हड़ताल पर जाने से पहले सिविल सर्जन डॉक्टर जीएस परिहार, कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह सहित कई अधिकारियों को सूचना भी दी थी।
इसके अलावा नर्सेज एसोसिएशन मध्य प्रदेश की ओर से ज्ञापन भी सिविल सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग को नाम दिया गया हैं।
ये है प्रमुख मांगे
कोरोना काल में शहीद हुए नर्सिंग स्टाफ के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए।
2018 के आदेश भर्ती नियमों को संशोधन करते हुए 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत का नियम हटाया जाए।
प्रतिनियुक्ति समाप्त कर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाए।




