8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Madhya Pradesh – प्रहलाद लोधी को एक ओर झटका

प्रहलाद लोधी को एक और झटका

मध्यप्रदेश – पवई विधानसभा के विधायक प्रहलाद लोधी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है जहां 2 दिन पूर्व ही विधानसभा सचिवालय ने उनकी विधायक सदस्यता शून्य की थी तो वहीं आज विधानसभा सचिवालय ने उन्हें एक और झटका देते हुए सचिवालय द्वारा उनका वेतन भत्ता और पेंशन को पूर्णता समाप्त कर दिया गया है |

गौरतलब है कि पवई विधायक पर भोपाल की एक विशेष कोर्ट ने उनके द्वारा पूर्व में अन्य समर्थकों के साथ तहसीलदार पर किए गए हमले के आरोप में विधायक समेत अन्य 11 लोगों को 2 वर्ष की सजा सुनाई थी, इसके पश्चात ही विधानसभा सचिवालय ने विधायक लोधी की सदस्यता शून्य कर दी थी जिसको लेकर कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पर राजनीतिक दबाव के चलते फैसले लेने का आरोप लगाया था।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।